Connect with us

वाराणसी

प्रो. निशा सिंह एईएसआई की मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त, काशी विद्यापीठ में 11 जनवरी को होगा त्रिवार्षिक चुनाव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के अंग्रेज़ी शिक्षकों के संगठन Association for English Studies of India (एईएसआई) का त्रिवार्षिक चुनाव 11 जनवरी को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. विकास शर्मा के अनुसार, एईएसआई की तीन दिवसीय ऑल इंडिया इंग्लिश टीचर्स कॉन्फ्रेंस 10 से 12 जनवरी तक आयोजित होगी, जिसकी मेजबानी इस वर्ष काशी विद्यापीठ करेगा।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन की स्थानीय सचिव की जिम्मेदारी प्रो. निशा सिंह को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में पहली बार यह प्रतिष्ठित सम्मेलन काशी विद्यापीठ परिसर में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के दूसरे दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे। काशी विद्यापीठ के अंग्रेज़ी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. निशा सिंह को इस चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) नियुक्त किया गया है। वे विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग की पहली महिला विभागाध्यक्ष भी हैं।

Loading...

प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि प्रो. निशा सिंह को यह दायित्व उनकी प्रशासनिक क्षमता और कार्यकुशलता को देखते हुए सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि वे बाबा कीनाराम परिवार की बहू तथा शिक्षक नेता मनोज सिंह की धर्मपत्नी हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में चेयरमैन, दो वाइस चेयरमैन, महामंत्री, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष, उप कोषाध्यक्ष, शोध पत्र संपादक, उप संपादक सहित विभिन्न जोनल कोऑर्डिनेटर्स के पदों के लिए मतदान होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 जनवरी को प्रातः 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि सायं 4 बजे से रात 8 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के एसओपी डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे। देर रात मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page