Connect with us

वाराणसी

मड़िहान तहसील में एसआईआर कार्य 99 प्रतिशत पूर्ण, एसडीएम की सक्रियता सराहनी

Published

on

Loading...
Loading...

यमड़िहान तहसील में प्रशासनिक सक्रियता का एक उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया है, जहां एसडीएम अनेग सिंह के नेतृत्व में एसआईआर (वोटर लिस्ट गहन जांच एवं पुनः निरीक्षण) का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाइजर और संबंधित कर्मचारियों के निरंतर परिश्रम से 99 प्रतिशत फॉर्म भरने का कार्य पूरा कर लिया गया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उपजिलाधिकारी द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध रूप से पूरा कराया गया, जिससे मड़िहान तहसील जिले में एसआईआर कार्य में शीर्ष पर पहुंच गई है।

फॉर्म भरने का कार्य पूर्ण होने से तहसील के अन्य प्रशासनिक कार्यों में आ रही बाधाएं भी कम हुई हैं और अब पूरे फोकस के साथ अन्य जनहित कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। तहसील क्षेत्र में एसडीएम अनेग सिंह की सक्रियता की व्यापक सराहना हो रही है, उनके नेतृत्व में कार्यालयों में पारदर्शिता और अनुशासन देखने को मिल रहा है।

Loading...

लापरवाही या टालमटोल करने वाले कर्मचारियों पर त्वरित कार्रवाई से हर विभाग में जवाबदेही बढ़ी है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि ऐसे सक्रिय और ईमानदार अधिकारी लंबे समय तक तहसील में कार्य करें तो जनता को निश्चित रूप से इसका लाभ मिलता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page