Connect with us

गोरखपुर

अटल आवासीय विद्यालय सहजनवां में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

कक्षा 6 व 9 में होंगी प्रवेश परीक्षाएं

गोरखपुर। अटल आवासीय विद्यालय समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, सहजनवां गोरखपुर में शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 6 में कुल 160 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें 80 सीटें बालकों तथा 80 सीटें बालिकाओं के लिए निर्धारित हैं। वहीं कक्षा 9 में कुल 65 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 34 सीटें बालकों और 31 सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित हैं। प्रवेश परीक्षा से चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में आवेदन करना अनिवार्य होगा।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि शीघ्र ही प्रवेश से संबंधित विस्तृत विज्ञप्ति जारी की जाएगी। विज्ञप्ति प्रकाशित होने के पश्चात आवेदन पत्र उप श्रम आयुक्त कार्यालय गोरखपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय गोरखपुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय गोरखपुर, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय गोरखपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय गोरखपुर तथा जनपद के अन्य संबंधित कार्यालयों से भी प्राप्त किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त अटल आवासीय विद्यालय, सहजनवां गोरखपुर से भी आवेदन पत्र लिए जा सकते हैं।

आयु सीमा की बात करें तो कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बच्चे की जन्मतिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के मध्य होनी चाहिए। वहीं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए बच्चे की जन्मतिथि 1 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच निर्धारित की गई है। आयु सीमा का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

Advertisement

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिक वर्ग के मेधावी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है ताकि पात्र बच्चों को इसका लाभ मिल सके। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जनपद स्तरीय श्रम विभाग कार्यालय अथवा अटल आवासीय विद्यालय, सहजनवां गोरखपुर से संपर्क कर सकते हैं।

विद्यालय प्रशासन ने जनपद के अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर अपने बच्चों को इस सुविधा का लाभ दिलाएं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page