Connect with us

गोरखपुर

लाखों की ठगी करने वाला वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार

Published

on

गोरखपुर। ओरिएन्टल किसान शक्ति एग्रो एण्ड डेयरी मल्टी स्टेट कोआपरेटिव सोसाईटी लिमिटेड के नाम से अवैध कंपनी खोलकर आम जनता से आरडी व एफडी के रूप में लाखों रुपये जमा कराकर धोखाधड़ी कर धन हड़पने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के पर्यवेक्षण में तथा नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामशिव यादव मय पुलिस टीम ने थाना रामगढ़ताल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0823/2025 धारा 2(ख)(i)(VIII)(xi)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द व समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित अभियुक्त संजय यादव पुत्र स्वर्गीय महादेव प्रसाद निवासी बिधियानी रोड, थाना कोतवाली, जनपद खलीलाबाद को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त संजय यादव के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, षड्यंत्र एवं जालसाजी से जुड़े कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास थाना सहजनवां गोरखपुर में वर्ष 2019 के मु0अ0सं0 0553/2019 धारा 409, 420 भादंवि, थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर में वर्ष 2020 के मु0अ0सं0 0438/2020 धारा 120बी, 406, 409, 419, 420, 467, 468, 471, 474, 506 भादंवि, थाना पीपीगंज गोरखपुर में वर्ष 2022 के मु0अ0सं0 0085/2022, 0104/2022 एवं 0119/2022 धारा 120बी, 406, 420, 506 भादंवि, थाना रामगढ़ताल गोरखपुर में वर्ष 2023 के मु0अ0सं0 188/2023 धारा 406/420 भादंवि तथा मु0अ0सं0 0152/2023 धारा 120बी, 406, 420 भादंवि के रूप में दर्ज है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में उसी थाना रामगढ़ताल में वर्ष 2025 का मु0अ0सं0 0823/2025 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द व समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामशिव यादव, उप निरीक्षक रवि प्रकाश यादव, महिला उप निरीक्षक शिखा सोनी तथा कांस्टेबल पवन यादव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page