गोरखपुर
एसआईआर अभियान को लेकर शहर व ग्रामीण विधानसभा की संयुक्त बैठक सम्पन्न
गोरखपुर। गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान के निमित्त गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र एवं शहर विधानसभा क्षेत्र की अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने एसआईआर अभियान के अंतर्गत पदाधिकारियों के साथ समीक्षा एवं योजना बैठक की। बैठक में विधायक विपिन सिंह एवं भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।
एसआईआर अभियान का उद्देश्य संगठनात्मक संरचना को मजबूत करना है। उन्होंने बूथ स्तर पर बीएलए-2 एवं बूथ अध्यक्ष की भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन निरंतर सेवा और समर्पण की भावना से चलता है। बूथ स्तर तक सक्रिय रहने वाला हर भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से अग्रसर है। वैश्विक स्तर पर भारत को एक सशक्त आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करना है। हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा भारत, सशक्त एवं आत्मनिर्भरता की ताकत को प्रदर्शित कर रहा है। मोदी सरकार की नीतियों से देश हर क्षेत्र में अग्रणी बना है। मोदी सरकार का संकल्प—विकसित अर्थव्यवस्था, विकसित भारत। आज विश्व में भारत का डंका बज रहा है और भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर लागू कर देशहित में एक साहसिक निर्णय लिया गया है। एसआईआर से यह सुनिश्चित हो जाएगा कि अब भारत का नागरिक ही मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर सरकार बना पाएगा।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया तथा विषय प्रस्तावना महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने रखी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री इन्द्र मणि उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, प्रदीप सिंह, विकास शर्मा, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, शिशिर वर्मा सहित शहर विधानसभा एवं ग्रामीण विधानसभा के महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण एवं मोर्चा महानगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।
