Connect with us

गाजीपुर

करोड़ों भारतीयों के विचारों का संगम है कांग्रेस : सुनील राम

Published

on

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी का 141वां स्थापना दिवस कैंप कार्यालय सकलेनाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने पार्टी का झंडारोहण कर सलामी दी। इसके उपरांत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और वैचारिक प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।


              
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी करोड़ों भारतीयों की विचारधारा का संगम है। यह केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक मजबूत विचारधारा है, जिसने आज़ादी से लेकर अब तक देश के हर वर्ग—विशेषकर गांवों में रहने वाले अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी और युवाओं के रोजगार छीनने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस अपनी नीतियों के माध्यम से नौजवानों, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
      
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस का स्वर्णिम इतिहास रहा है और जनता का भरोसा आज भी पार्टी के साथ है। इस भरोसे को और मजबूत करने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है।


          
पूर्व विधायक अनिल अमिताभ दुबे एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर हर वर्ग और धर्म के लोगों से संवाद स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करना समय की मांग है और इसे रोकने की क्षमता केवल कांग्रेस पार्टी में है।

एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांवों से ही मजबूत रणनीति बनाकर भाजपा को परास्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव सहित सभी स्तर के चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूरी गंभीरता और मजबूती के साथ भाग लेगी।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय कुमार सिंह, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, लाल साहब यादव, अरविंद मिश्रा, छोटेलाल गौतम, राजेश गुप्ता, डॉ. सुमेर कुशवाहा, पुष्पा यादव, जफरुल्ला अंसारी, सतिराम सिंह, इंद्रमन यादव, ओमप्रकाश पासवान, राजेश उपाध्याय, दिवाकर सिंह, उमाशंकर सिंह फौजी, उदित नारायण राय, संजय गुप्ता, अजय कुमार दुबे, सदानंद गुप्ता, पारसनाथ उपाध्याय, राजेश कुमार विश्वकर्मा, रतन तिवारी, कृष्णानंद तिवारी, कमलेश्वर प्रसाद, राज कपूर रावत, आलोक यादव, राजेश सिंह, लखन श्रीवास्तव, गुड्डू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page