Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में कोहरे का रेड अलर्ट, बुधवार सीजन का सबसे सर्द

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर में बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Loading...

गोरखपुर के साथ ही आसपास के जिलों में घना कोहरा छाया रहा। तड़के विजिबिलिटी शून्य के करीब रही। कोहरे का सीधा असर ट्रेनों और बसों पर पड़ा। मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि अगले 5 दिनों तक पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके कारण विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी। गुरुवार को भी रेड अलर्ट रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page