Connect with us

सियासत

सपा ने शुरू किया मतदाता सूची दुरुस्ती अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

देवरिया में कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

देवरिया। समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची दुरुस्ती अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान को लेकर जिला मुख्यालय देवरिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने की। बैठक में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची सुधार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में विशेष रूप से फॉर्म ‘सी’ की सही निगरानी पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जो मतदाता बाहर चले गए हैं, उनके नाम गलत जानकारी देकर कटवाए जा सकते हैं, इसलिए अत्यधिक सतर्कता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक बार नाम कट जाने के बाद दोबारा जुड़वाना कठिन हो जाता है।

यह भी निर्देश दिया गया कि यदि किसी मतदाता का नाम 2025 की वोटर लिस्ट में है लेकिन फॉर्म उपलब्ध नहीं हुआ है, तो कार्यकर्ता अपने बीएलए से संपर्क कर फॉर्म मंगवाएं और स्वयं भरवाएं। कार्यकर्ताओं को यह स्पष्ट हिदायत दी गई कि जब तक वे स्वयं भरे गए फॉर्म से पूरी तरह संतुष्ट न हों, किसी भी दबाव में आकर हस्ताक्षर न करें।

जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम मतदाता सूची में छूट रहे हैं। इसके समाधान के लिए 2003 की पुरानी वोटर लिस्ट को मोबाइल के माध्यम से खोजकर फॉर्म सही कराने का निर्देश दिया गया, जिससे महिलाओं के नाम जोड़ने में सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page