Connect with us

गोरखपुर

अभिनंदन प्रजापति को मिला “योग रत्न” सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ भव्य आयोजन

गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर के अभिनंदन प्रजापति योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय योग निर्णायक (नेशनल जज) अभिनंदन प्रजापति को प्रतिष्ठित “योग रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय समारोह के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए योगाचार्य, खेल अधिकारी, योग प्रशिक्षक एवं कई प्रतिष्ठित योग संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading...

सम्मान समारोह के दौरान अभिनंदन प्रजापति को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन स्थल पर मौजूद अतिथियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने योगासन खेल, प्रशिक्षण और योग के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। वर्षों से वे राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाते आ रहे हैं और नई पीढ़ी को योग से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में अभिनंदन प्रजापति ने कहा कि “योग रत्न” सम्मान मिलना उनके लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुओं, परिवार और योग के प्रति अपने निरंतर समर्पण को दिया। इस सम्मान पर योग जगत और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page