Connect with us

गोरखपुर

नाबालिग ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत खजनी-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खजनी मार्ग पर यह हादसा उस समय हुआ जब एक नाबालिग ट्रैक्टर चालक लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी और दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

हादसे में मृतक की पहचान रामपाल चौधरी पुत्र राम सहाय के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक सुबोध पुत्र बनारसी गौतम, निवासी पचौरी थाना क्षेत्र, को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर खजनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर चालक के नाबालिग होने की बात सामने आई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page