Connect with us

गोरखपुर

अलाव की आग बनी काल, महिला की मौत से गांव में मातम

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किन्नू भार में एक हृदयविदारक हादसे में 65 वर्षीय वृद्धा की जलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान देवमती पत्नी स्वर्गीय नागेन्द्र दूबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देवमती अलाव ताप रही थीं, तभी अचानक आग की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। देवमती की कोई संतान नहीं थी। उनका मायका डढहतथे गांव में ओझा परिवार में बताया जा रहा है। उनकी सगी बहन की शादी भी इसी गांव किन्नू भार में हुई थी, जिनके दो पुत्र तारकेश्वर दूबे और अनिल दूबे हैं। घटना के तुरंत बाद बहन के दोनों पुत्रों ने ही मानवीय पहल करते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों द्वारा लगातार प्रयास किए गए, लेकिन हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण आज सुबह लगभग 6 बजे देवमती ने दम तोड़ दिया। उनके पति नागेन्द्र दूबे का निधन लगभग दस वर्ष पूर्व ही हो चुका था। पारिवारिक जानकारी के अनुसार देवमती ने अपनी पूरी संपत्ति बहन के पुत्रों के नाम कर दी थी।

मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। हल्का लेखपाल और तहसीलदार मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाते दिखे। वहीं, जब इस संबंध में सिकरीगंज थाना प्रभारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले की कोई लिखित या मौखिक सूचना थाने में प्राप्त नहीं हुई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों में घटना को लेकर चर्चा है कि ठंड के मौसम में अलाव तापते समय थोड़ी सी लापरवाही किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page