Connect with us

गोरखपुर

अंतरराष्ट्रीय पहलवान ब्रह्मदेव मिश्र की 50वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के खजनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूदरपुर खजनी में सोमवार को अखाड़ा संचालक गिरवर मिश्र की अध्यक्षता में विश्व विजेता दारा सिंह को पटखनी देने वाले अंतरराष्ट्रीय पहलवान स्वर्गीय ब्रह्मदेव मिश्र की 50वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए गिरवर मिश्र ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए चुनौतियों को स्वीकार करना जरूरी है। दृढ़ इच्छा शक्ति की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय ब्रह्मदेव मिश्र ने अपनी अदम्य साहस व समर्पण के बल पर क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया था।

कार्यक्रम में उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि स्वर्गीय ब्रह्मदेव मिश्र ने 25 से अधिक दंगलों में हिस्सा लेकर कई प्रमुख जोड़ें पटके और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे—अंश जनजाति, नान्थू, राजनाथ, आदर्श गोपाल, विनोद गोविंद, मधु सुरेश, सूरज विनोद, परस अभिषेक, जगत सिंह, राजनाथ, राजा सूरज, अभिनव अंकुर सूरज, हितेंद्र आदित्य, निखिल अजित, सत्येंद्र पंकज, वेद प्रकाश अभिषेक, आयुष हुसैन, प्रियांक आकाश, दिन्कू, अभिनव अंश, फेक्का अंश, सोनू आदि।

स्थानीय युवा पहलवानों ने दंगल में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय ब्रह्मदेव मिश्र युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

Advertisement

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय शुभम पहलवान और अर्जुन प्रसाद मिश्र के चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page