Connect with us

सियासत

युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष बने चंचल शर्मा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारतीय युवा कांग्रेस के अनुमोदन के आधार पर युवा कांग्रेस संगठन द्वारा जारी पत्र में राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की संस्तुति पर, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी) के अध्यक्ष विशाल सिंह और राष्ट्रीय सचिव/प्रभारी पूर्वी जोन विवेक यागवाल ने चंचल शर्मा को युवा कांग्रेस वाराणसी (शहर) का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह दायित्व उन्हें संगठन के प्रति उनकी लम्बे समय से दिखाई गई निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को ध्यान में रखते हुए सौंपा गया है।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त बयान में कहा कि चंचल शर्मा लगातार युवा कांग्रेस में अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं। उन्होंने हर समय युवाओं के मुद्दों, बेरोज़गारी, महँगाई, और जनसमस्याओं पर मुखर रहते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शीर्ष नेतृत्व के निर्णयानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह और प्रदेश नेतृत्व ने चंचल शर्मा की प्रतिबद्धता व कार्यक्षमता को देखते हुए उनके ऊपर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भरोसे के साथ सौंपी है। आशा है कि वे अपने नए पद पर रहते हुए वाराणसी शहर में युवा कांग्रेस संगठन को और अधिक सुदृढ़, संगठित तथा जनसरोकारों से जोड़ने में अग्रणी रहेंगे। संगठन को उनके जैसे ऊर्जावान साथी पर गर्व है।

Loading...

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इस दायित्व का निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और संकल्प के साथ करेंगे। युवा कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए और नेतृत्व के मार्गदर्शन में, जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देकर वे संगठन विस्तार हेतु निरंतर कार्यरत रहेंगे।

चंचल शर्मा की नियुक्ति पर बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव/प्रभारी पूर्वी युवा कांग्रेस विवेक यागवाल, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, वरिष्ठ नेता सतीश चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रजानाथ शर्मा, फसाहत हुसैन बाबू, सतनाम सिंह, अरुण सोनी, डॉ. राजेश गुप्ता, मयंक चौबे, ओम शुक्ला, रोहित दुबे, अनुभव राय, परवेज़ ख़ान, सिद्धार्थ केशरी, धीरज सोनकर, गोविंद शर्मा, सैयद आदिल, महेश चौबे, आशीष गुप्ता, रंजीत तिवारी, अब्दुल हमीद डोडे सहित बड़ी संख्या में लोगों के नाम शामिल हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page