Connect with us

गोरखपुर

पिपराइच में शुरू हुई पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस की तलाश

Published

on

Loading...
Loading...

18 किसानों के खेत खोदे गए

गोरखपुर। केंद्र सरकार की ओर से ओएनजीसी को बिहार की सीमा से सटे कुशीनगर-देवरिया से लेकर बरेली तक डीजल, पेट्रोल एवं प्राकृतिक गैस की मौजूदगी की जांच के लिए अधिकृत किया गया है। सेटेलाइट से मिली रिपोर्ट के आधार पर ओएनजीसी अब डीजल, पेट्रोल एवं प्राकृतिक गैस की जांच कर रही है।

Loading...

खझंवा से पिपराइच-सोनबरसा मार्ग तक करीब सात किलोमीटर तक केबिल तार बिछाया जा रहा है। खझंवा के बाद मंगलवार को ओएनजीसी की टीम ने अगया गांव में खेतों की खोदाई शुरू की। अगया गांव के बबलू यादव, लाल बचन सहित करीब 18 किसानों के खेतों में गड्ढे खोदकर बोर का काम भी शुरू कर दिया है।

इसे देखने के लिए ग्रामीणों में भीड़ लग गई। पहले तो लोग उत्सुकता बस यह जानने के लिए पहुंचे कि किसलिए खोदाई हो रही है, जब पता चला कि इस इलाके में प्राकृतिक तेल या गैस होने की संभावना है तो लोग बहुत खुश नजर आए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page