गोरखपुर
पशुपालकों के लिए एंबुलेंस सेवा बनी संजीवनी
Loading...
Loading...
गोरखपुर। सहजनवां ब्लॉक के पशुपालकों को अब एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध होने से बड़ी राहत मिली है। इस नई सेवा के शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
डॉ. सूर्य कांत ने बताया कि अस्पताल में एंबुलेंस गाड़ी आने से जरूरतमंद पशुपालकों को त्वरित उपचार मिलना आसान हो गया है। जैसे ही किसी पशु में बीमारी या पीड़ा के लक्षण दिखाई देते हैं, पशुपालक सूचना देता है और तुरंत डॉक्टर टीम एंबुलेंस के साथ उसके द्वार पर पहुंचकर उपचार शुरू कर देती है।
Loading...
इस सेवा की उपयोगिता का उदाहरण रमवापुर में देखने को मिला, जहां कौशल का पशु जेर रोग से पीड़ित था। 1962 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिलते ही वेटेनरी यूनिट सहजनवां की टीम मौके पर पहुंची और मुफ्त उपचार कर पशु को पूरी तरह स्वस्थ कर दिया।
Continue Reading
