Connect with us

वाराणसी

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया अफगानी नागरिक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कछवां रोड पर बीती शाम वाहन चेकिंग के दौरान मिर्जामुराद पुलिस ने संदिग्ध हालात में बाइक सवार एक अफगानी नागरिक को रोककर हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजीज (UNHCR) द्वारा जारी रिफ्यूजी कार्ड बरामद हुआ। इसके बाद मिर्जामुराद थाने में आईबी की टीम दस्तावेज़ की जांच में देर रात तक जुटी रही।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति अफगानिस्तान के काबुल का रहने वाला पीर बादशाह है। वह मध्यप्रदेश नंबर की बाइक एमएच 31 बीजी 9639 से कोलकाता से नागपुर जा रहा था। चेकिंग के दौरान संदेह होने पर जब उसके कागज मांगे गए तो उसकी पहचान अफगानी नागरिक के रूप में सामने आई।

Loading...

पुलिस के मुताबिक पीर बादशाह के पास न पासपोर्ट मिला और न ही वीज़ा। वह अपनी पहचान और यात्रा से जुड़े किसी भी वैध सरकारी दस्तावेज़ को प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके पास मिला रिफ्यूजी कार्ड वर्ष 2027 तक वैध है, जिसमें नाम पीर बादशाह और जन्म तिथि 31 मई 1964 अंकित है। साथ ही उसके पास से एक बैग, एक एंड्रॉइड मोबाइल और तीन हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page