Connect with us

गोरखपुर

दहेज की माँग पर बहू से मारपीट, पति-ससुर समेत सात नामज़द

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले में दहेज उत्पीड़न का एक और गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि दहेज न मिलने पर उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर कर दिया गया।

पीड़िता के अनुसार, ससुराल वाले उससे लगातार अतिरिक्त दहेज की माँग कर रहे थे। उनकी मांगों में एक कार और 5 लाख रुपये नकद प्रमुख रूप से शामिल थे। महिला का आरोप है कि इस दबाव के बीच उसकी बाल पकड़कर बेरहमी से पिटाई की गई और उसे घर से निकाल दिया गया।

Loading...

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति, ससुर सहित ससुराल परिवार के कुल 7 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page