Connect with us

गोरखपुर

मनरेगा घोटाला: गोरखपुर के तीन ब्लॉकों में जांच के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। मनरेगा योजना (MGNREGA) में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की शिकायत सामने आने के बाद लोकपाल मनरेगा ने बांसगांव, उरुवा और गोला ब्लॉकों में जांच के निर्देश दिए हैं। अनियमितताओं संबंधी शिकायत ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसमें मास्टर रोल और एनएमएमएस अपलोडिंग में गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

शिकायत के अनुसार बांसगांव ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में एक से नौ नवंबर के बीच 47 फर्जी मास्टर रोल के आधार पर लगभग 90,216 रुपये का भुगतान किया गया। एनएमएमएस पर अलग-अलग नामों के साथ एक जैसे चेहरे और मिलती-जुलती फोटो अपलोड की गईं।

इसी तरह उरुवा ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में 9 से 23 नवंबर के बीच 74,340 रुपये का संदिग्ध भुगतान दर्ज हुआ। यहां अनिवार्य दोहरी हाजिरी के स्थान पर केवल एक बार ही हाजिरी दिखाई गई।

वहीं गोला ब्लॉक की एक पंचायत में 27 अक्टूबर को एक ही कार्यस्थल की समान फोटो को अलग-अलग मास्टर रोल में लगाकर 14,868 रुपये का भुगतान कराया गया।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोकपाल मनरेगा नवीन कुमार ने संबंधित तीनों ब्लॉकों के कार्यक्रम अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से जांच में पूर्ण सहयोग करने को कहा गया है और यह स्पष्ट किया गया है कि योजना में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page