गोरखपुर
बलवंत शाही को मिल रहा अधिवक्ताओं का अपार समर्थन
बार काउंसिल चुनाव में उभरता सशक्त चेहरा
गोरखपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल क्रम संख्या 76 के प्रत्याशी बलवंत शाही इन दिनों अधिवक्ता समाज में आशा और विश्वास का प्रतीक बनकर उभर रहे हैं। उनके विनम्र स्वभाव, संघर्षशील व्यक्तित्व और अधिवक्ताओं की समस्याओं को जड़ से समझने की क्षमता ने उन्हें हर जिला, हर तहसील में अद्वितीय लोकप्रियता दिलाई है।

जहां भी वे पहुँचते हैं, अधिवक्ता बंधुओं का उत्साह देखते ही बनता है। किसी को उनके सरल स्वभाव पर भरोसा है, तो किसी को उनके मजबूत इरादों पर। बलवंत शाही ने अपने लंबे अधिवक्ता जीवन में हमेशा न्याय, सम्मान और भाईचारे को सर्वोपरि रखा है। यही कारण है कि आज अधिवक्ता समाज उन्हें अपने सही प्रतिनिधि के रूप में देख रहा है।
उनका संकल्प स्पष्ट है—अधिवक्ताओं की आवाज़ को सशक्त बनाना और हर साथी के सम्मान की रक्षा करना।” उनकी यह प्रतिबद्धता अधिवक्ता बंधुओं के लिए प्रेरणा भी है और विश्वास भी। चुनावी माहौल में वे एक ऐसे उम्मीदवार के रूप में उभर रहे हैं, जो सेवा को पद से ऊपर और साथियों के हित को सर्वोच्च मानते हैं।
