Connect with us

गाजीपुर

तेज रफ्तार बाइक से बचने में खाई में पलटी बोलेरो पिकअप

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अमारी गेट पर देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गाजीपुर–आजमगढ़ मुख्य हाईवे पर करीब दो बजे एक बोलेरो पिकअप सड़क किनारे लगभग 10 फीट गहरी खाई में पलट गई। पिकअप पर मुर्गी का चारा लदा हुआ था, जिसकी कीमत चालक चंदन सिंह ने करीब एक लाख रुपये बताई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पिकअप गाजीपुर की दारा नामक कंपनी से मुर्गी का चारा लादकर मऊ के कांझा जा रही थी। चारा के मालिक कंचन सिंह हैं, जो अपना मुर्गी फार्म संचालित करते हैं। उनके लिए चारा पिकअप द्वारा ले जाया जा रहा था।

Loading...

चालक चंदन सिंह ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे अचानक एक तेज रफ्तार बाइक सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि सौभाग्य से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और वह तथा उनका सहयोगी सुरक्षित बच गए।

चालक ने यह भी कहा कि अमारी गेट उस समय बंद था, जिसके कारण वाहन की स्पीड लगभग 30 किमी प्रतिघंटा ही थी। इसी वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। साथ ही सड़क किनारे झाड़ी होने से खाई नजर नहीं आई और पिकअप सीधा नीचे जा गिरी। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page