Connect with us

वाराणसी

वंदे भारत एक्सप्रेस में हाईकोर्ट के न्यायाधीश का बैग चोरी, मामला दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मेरठ सिटी–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के न्यायमूर्ति अनिल कुमार का हैंड बैग चोरी हो गया। घटना गाड़ी संख्या 22490 वंदे भारत एक्सप्रेस के ई-वन कोच में हुई, जिसमें न्यायमूर्ति एक्जीक्यूटिव श्रेणी में लखनऊ से वाराणसी की यात्रा कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी जंक्शन पर उतरते समय न्यायमूर्ति अपना हैंड बैग सीट संख्या 27 पर भूल गए। कुछ ही क्षण बाद इसकी जानकारी होने पर वे तुरंत वापस लौटे, लेकिन तब तक बैग गायब हो चुका था। बैग में हाईकोर्ट का आइकार्ड, बैंक कार्ड, चश्मा, कुछ नकदी तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

Loading...

सूचना मिलते ही कैंट जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कोच में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोर की पहचान की जा सके। हाल के दिनों में ट्रेनों में चोरी की घटनाओं में वृद्धि के कारण रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page