Connect with us

वाराणसी

डिप्टी जेलर की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिद्धार्थनगर निवासी 32 वर्षीय संजय कुमार लाल की उस समय मौत हो गई जब उन्हें तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा हसनपुर गांव रिंग रोड स्थित हाईटेक अस्पताल के पास हुआ।

डिप्टी जेलर विजय कुमार (बस्ती), जो मृतक संजय कुमार लाल के जीजा हैं, उन्होंने बताया कि वे अपने स्टाफ के विवाह समारोह में शामिल होकर वाराणसी से गोरखपुर लौट रहे थे। देर रात लगभग 11:10 बजे उन्होंने अपनी कार क्रेटा (UP 51 BX 9996) सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। इसी दौरान संजय कुमार लाल लघुशंका हेतु कार से उतरे थे कि तभी सफेद रंग का अज्ञात ट्रक तेज रफ्तार में आया और कार व संजय को धक्का मारते हुए फरार हो गया।

Loading...

गंभीर रूप से घायल संजय को स्थानीय लोगों की मदद से हाईटेक अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संजय पाँच भाइयों में सबसे छोटे थे और सिद्धार्थनगर के एक निजी विद्यालय में अध्यापक थे।

सारनाथ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवानंद सिसौदिया ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page