Connect with us

वाराणसी

डीजे पर डांस और जमीन के विवाद में मारपीट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के बड़ागांव क्षेत्र के बहोरीपुर और बौरहवा गांव में दो अलग-अलग घटनाओं में डीजे पर डांस और जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की ओर से छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बौरहवा गांव में बरात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद चौबेपुर थाना क्षेत्र के उकथी गांव के रहने वाले राजू सरोज पर सनी, भरत सोनकर और इंद्रमणी सरोज ने हमला कर दिया।

Loading...

उधर, बहोरीपुर निवासी अतुल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता सुरेंद्र प्रसाद पांडेय और राजस्व टीम के साथ जमीन की माप-जोख करवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी अवनीश कुमार सिंह, टिंकू सिंह, रौनक सिंह, जयप्रकाश, आदर्श और आयुष सिंह ने लाठी-डंडों से उन पर और उनके पिता पर हमला कर दिया। आरोप है कि अवनीश ने असलहा लहराकर धमकाया भी।

थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा के अनुसार, नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page