वाराणसी
दर्शन कराने के नाम पर वसूली का आरोप, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कराने के लिए पैसे लेने के आरोप में चौक थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसडीएम शंभू शरण की तहरीर पर आरोपियों में अन्नपूर्णा मंदिर का पूर्व कर्मचारी, एक होमगार्ड और एक अन्य पर कार्रवाई की गई है।
Loading...
मिली जानकारी के मुताबिक, 12 नवंबर को मंदिर कार्यालय में दर्शनार्थियों से अवैध धनराशि वसूलने की शिकायत मिली थी। वहीं, इस मामले में चौक इंस्पेक्टर दिलीप मिश्रा ने बताया कि होमगार्ड अमित कुमार सिंह, पूर्व कर्मचारी विनोद कुमार सिंह और राज श्रीवास्तव पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
Continue Reading
