Connect with us

वाराणसी

थानेदार स्तर से पदोन्नति से बने राजेश राय पुलिस उपाधीक्षक

Published

on

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी। पुलिस विभाग के एडीजी जोन के पीआरओ रहे राजेश राय को शनिवार को एडीजी रामकुमार ने पुलिस उपाधीक्षक का बैच लगाया। बताते चले कि पदोन्नति पाये राजेश राय ने पुलिस विभाग में जनता थाने में थानाध्यक्ष पर कार्य किया था और भी कई स्थानों पर थानाध्यक्ष रहते हुए इंस्पेक्टर कोतवाली बने। इसके बाद विगत 2 वर्षों से एडीजी जोन के पीआरओ के पद पर निरीक्षक बने रहे। उनकी सेवाओं का विस्तार देते हुए उनकी पदोन्नति पुलिस उपाधीक्षक में शासनादेश द्वारा की गई। पदोन्नति पर राजेश सहित उनके शुभचिंतकों एवं पुलिस विभाग में हर्ष व्याप्त है। कर्मठ, ईमानदार होने के साथ ही कुशल व्यवहार के लिए जाने जाते रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page