वाराणसी
बाइक सवार बदमाश ने युवक का छीना मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश एक युवक का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। फूलपुर निवासी मिथिलेश कुमार ने घटना की जानकारी चौबेपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिथिलेश कुमार भदोही से घर लौट रहे थे। संदहा रिंग रोड और ग्राम शंकरपुर के बीच उनकी बाइक का एक अज्ञात युवक पीछा करने लगा। मौका मिलते ही उसने मिथिलेश का मोबाइल फोन छीन लिया और तेजी से भाग निकला।
छिना गया फोन Realme C53 मॉडल का है, जिसमें जियो का सिम लगा हुआ था। मोबाइल का IMEI नंबर 1: 1.565722064619177 और IMEI नंबर 2: 5.565722064619169 बताया गया है।
घटना के बाद मिथिलेश तुरंत चौबेपुर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को पूरी घटना बताई। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का कहना है कि वारदात इतनी अचानक हुई कि वह बाइक सवार बदमाश को पहचान नहीं सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
