Connect with us

सियासत

बिहार में नई एनडीए सरकार का गठन, नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली कमान

Published

on

Loading...
Loading...

पटना। बिहार में नई एनडीए सरकार का गठन हो गया है और गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट के 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें बीजेपी के 14 और जेडीयू के 8 मंत्री शामिल हैं। नई कैबिनेट में एक मुस्लिम, तीन महिला और तीन प्रथम बार विधायक बने मंत्री शामिल किए गए हैं। समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता व नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

प्रधानमंत्री मोदी-अमित शाह समेत दिग्गज नेता रहे मौजूद

गांधी मैदान में हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, तथा एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौजूद रहे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजनलाल शर्मा और गुजरात के भूपेंद्र पटेल भी मंच पर उपस्थित थे। मौके पर हजारों की संख्या में आम जनता और कार्यकर्ताओं ने “बिहार में फिर एक बार–नीतीश कुमार” के नारों के साथ उत्साह व्यक्त किया।

Advertisement

बीजेपी के मंत्रियों ने ली शपथ

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा बीजेपी से शपथ लेने वाले मंत्रियों में मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह तथा डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी शामिल हैं।

जेडीयू के आठ मंत्रियों ने भी संभाली जिम्मेदारी
जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मो. जमा खान, मदन सहनी और डॉ. प्रमोद कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली।

Advertisement

सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से संजय कुमार (पासवान) और संजय सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। वहीं, जीतन राम मांझी की पार्टी से संतोष कुमार सुमन, तथा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली।

10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने पहली बार नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री पद संभाला था। इसके बाद वे 2010, 2015 (दो बार), 2017, 2020, 2022 (दो बार) और 2024 में शपथ ले चुके हैं। 2025 में 10वीं बार मुख्यमंत्री बनकर वे बिहार की राजनीति में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

एनडीए की प्रचंड वापसी

हालिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 202 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि महागठबंधन को 35 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page