वाराणसी
बनारस के सैन्यकर्मी का नासिक के होटल में मिला शव
वाराणसी। जिले के कैथी गांव निवासी सैन्यकर्मी रंजीत सिंह (32) का शव महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रंजीत सिंह 2016 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और इन दिनों उनकी तैनाती पुणे में थी। परिजनों के मुताबिक, वह दो दिन पहले ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे।
रंजीत की शादी वर्ष 2023 में चंदौली की आकांक्षा सिंह से हुई थी। उनकी छह महीने की एक बेटी है। तीन भाइयों में रंजीत सबसे छोटे थे। उनके पिता सूबेदार सिंह का निधन उनके बचपन में ही हो गया था।
परिजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रंजीत का अंतिम संस्कार कैथी के कुटी घाट पर किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
