Connect with us

वाराणसी

वायुसेना के एयर मार्शल ने किया नौका अभियान का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले में सोमवार को वायुसेना के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल ने दस दिवसीय नौका अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायुसेना के प्रति जागरूक करना और उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित करना है।

यह अभियान गंगा नदी के तट से होकर 212 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। प्रयागराज से प्रारंभ होकर वाराणसी तक चलने वाले इस अभियान की थीम “नदी से नया भारत” रखी गई है। इसके तहत मार्ग में पड़ने वाले दस गाँवों और घाटों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नदी संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण जागरूकता और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया जाएगा।

अभियान में शामिल एनसीसी कैडेट्स और नौसेना के सदस्य जनजागरण रैली, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नदियों के संरक्षण का संदेश देंगे।

नदी नौका अभियान के अधिकारी कमांडर निखिल वैश ने बताया कि यह यात्रा न केवल साहसिक अभियान है, बल्कि इसका लक्ष्य देश की नदियों के महत्व को उजागर करना और युवाओं में पर्यावरण संतुलन के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाना है।

उन्होंने कहा, “भारत की नदियाँ केवल जल स्रोत नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, अर्थव्यवस्था और जीवन का आधार हैं। इन्हें स्वच्छ और जीवंत रखना एक आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

Advertisement

अभियान में शामिल 60 एनसीसी कैडेट्स विविधता में एकता का प्रतीक बनकर नदी संरक्षण और पर्यावरणीय चेतना का संदेश फैला रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page