Connect with us

गाजीपुर

सदर विधानसभा सपा महिला सभा की महासचिव बनी पुनीता सिंह ‘खुशबू’

Published

on

नंदगंज (गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी महिला सभा, शिक्षक सभा, लोहिया वाहिनी, अनुसूचित प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक बंशी बाजार कार्यालय में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पुनीता सिंह ‘खुशबू’ को सदर विधानसभा सपा महिला सभा का महासचिव पद पर नियुक्ति किया गया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने अपनी टीम के साथ खुशबू को नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस मौके पर यादव महासभा एवं पिछड़ा अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, सपा शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष कमलेश यादव भानू, महिला सभा जिला महासचिव रीना यादव, उपाध्यक्ष कंचन रावत, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लल्लन कुमार, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव, मजदूर सभा नेता सुनील यादव, दयाशंकर यादव, उज्जवल कुमार, महिला सभा सदर विधानसभा अध्यक्ष सुषमा बिंद, रुक्मिना यादव, ममता यादव, सुनीता यादव आदि उपस्थित रहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page