Connect with us

वाराणसी

वाराणसी-लखनऊ रूट पर रोडवेज बसों का किराया बढ़ा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी से लखनऊ रूट पर संचालित रोडवेज बसों के किराए में वृद्धि की गई है। परिवहन निगम ने नई किराया सूची जारी करते हुए सभी स्टेशनों के किराये में 13 रुपये का इजाफा किया है।

दरअसल, जौनपुर शहर के जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के कारण बसों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। इस परिवर्तन से लगभग 10 किलोमीटर दूरी बढ़ गई है, जिसके चलते परिवहन निगम ने किराए में संशोधन किया है।

Loading...

नए किराए के अनुसार, वाराणसी से जौनपुर जाने के लिए अब यात्रियों को 120 रुपये चुकाने होंगे। बदलापुर का किराया 170 रुपये, ढकवा का 189 रुपये और सुलतानपुर का 265 रुपये निर्धारित किया गया है।

इसी तरह वाराणसी से जगदीशपुर का किराया 351 रुपये, हैदरगढ़ का 395 रुपये और लखनऊ का 490 रुपये हो गया है। परिवहन निगम के अनुसार, यह वृद्धि मार्ग परिवर्तन के कारण बढ़ी दूरी की पूर्ति के लिए की गई है। यात्रियों को नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page