Connect with us

गाजीपुर

पांच किलो से अधिक गांजे के साथ पकड़ी गई महिला

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। थाना बहरियाबाद पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ 1 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रूपए बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह एवं उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा मय हमराह ने चेकिंग के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर चौखड़ा (वृन्दावन) में संगीता यादव को उसके घर से अभिरक्षा में लिया। जांच के दौरान उसके कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में 5 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

Loading...

अभियुक्ता संगीता यादव ने पुलिस को बताया कि उसका पति संजय यादव गांजा लाता है और वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाती है, जिसे उसका पति बेचता है। इसके आधार पर संगीता यादव एवं फरार अभियुक्त संजय यादव के खिलाफ थाना बहरियाबाद पर मु0अ0सं0-195/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी के बाद संगीता यादव के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह मय हमराह और उ.नि. मनोज कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी हुरमुजपुर मय हमराह शामिल रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page