Connect with us

वाराणसी

गंगा स्नान के दौरान किशोर डूबा, मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन वाराणसी के माधोपुर थाना क्षेत्र स्थित शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर गंगा घाट पर 16 वर्षीय किशोर की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। भारी श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोर की मदद से जाल डालकर शव को बाहर निकाला।

मृतक का नाम सुंदरम उर्फ़ सुंदर था, जो ग्राम खुशीपुर भदवर, थाना रोहनिया का निवासी था। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर वह गंगा स्नान और दर्शन के लिए गया था। घाट पर नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने बताया कि सुंदरम पास में लगी नाव पकड़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हाथ से छूट गया। वह अपने दादा बनारसी के साथ स्नान करने आया था।

Loading...

सुंदरम के पिता दुकान करते हैं और वह अपने तीन पुत्रों में सबसे छोटा था। वह 11वीं कक्षा का छात्र था। डूबने की घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रो-रो कर बुरा हाल था।

थाना प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह और चौकी प्रभारी अखरी विशाल सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page