Connect with us

वाराणसी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वाराणसी महिला व्यापार मंडल ने दी शुभकामनाएं

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

सुनीता सोनी ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो तो महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में सफलता की ऊँचाइयों को छू सकती हैं।

Loading...

अपने संदेश में सुनीता सोनी ने कहा, “भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने केवल खेल के मैदान में नहीं, बल्कि हर भारतीय महिला के मन में भी एक नई प्रेरणा और आत्मविश्वास का संचार किया है। ये खिलाड़ी आज की नारी की सशक्त पहचान हैं।”

वाराणसी महिला व्यापार मंडल की सभी सदस्यों ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी तरह देश का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page