Connect with us

राज्य-राजधानी

दर्शन के बाद हृदय गति रुकने से प्रेमचंद सोनी का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

परिवार में छाया गहरा शोक, गांव में मातम का माहौल

संतकबीरनगर। जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के पचरा गांव निवासी 55 वर्षीय प्रेमचंद सोनी की विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। वे अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए विंध्याचल गए थे

Loading...


जानकारी के अनुसार, प्रेमचंद सोनी शुक्रवार शाम अपनी पत्नी केशरी देवी और भाई चिंतामणि के परिवार के साथ बोलेरो से विंध्याचल पहुंचे थे। शनिवार सुबह स्नान कर मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के बाद सभी विश्राम स्थल पर लौट आए और घर लौटने की तैयारी कर रहे थे।

इसी दौरान प्रेमचंद सोनी को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्रेमचंद सोनी की आकस्मिक मृत्यु से उनके परिवार में कोहराम मच गया। वे अपने पीछे पत्नी, पांच बेटे — संदीप, मंदीप, प्रदीप, विकास, विशाल और एक बेटी संगम को छोड़ गए हैं।उनके निधन की खबर पचरा गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page