Connect with us

गाजीपुर

रेलवे स्टेशन से 24 लाख नकद के साथ यात्री गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर)। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी (GRP) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की शाम जमानिया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 24 लाख 40 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, दिलदारनगर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान शाम लगभग 6:30 बजे डाउन प्लेटफार्म पर एक संदिग्ध व्यक्ति को 13006 डाउन पंजाब मेल ट्रेन में  दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान घनश्याम वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मऊ से सड़क मार्ग द्वारा जमानिया पहुंचा था और पंजाब मेल से कहीं जाने की फिराक में था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नवीन कुमार, अरुण सिंह और प्रधान आरक्षी अंजनी कुमार गुप्ता शामिल थे।

बरामद धनराशि के स्रोत की जांच जीआरपी और आयकर विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। इस संबंध में दिलदारनगर आरपीएफ प्रभारी गणेश सिंह राणा ने बताया कि चौबीस लाख चालीस हजार रुपए से साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page