Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज में आफत की बारिश : धान की फसल बर्बाद, बिजली गुल, अस्पताल में घुसा पानी

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की रात से मोंथा तूफान के चलते हो रही लगातार बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। खेतों में पानी लगने से धान की फसल डूब गई है। किसान कलेजे पर हाथ रखकर डूबी हुई फसल को देख रहे हैं।

नंदगंज सरकारी अस्पताल के पूरे परिसर में पानी भर गया है। मरीज पानी में होकर अंदर-बाहर आ-जा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से नंदगंज पावर हाउस के अंदर भी पानी भर गया है, जिससे विद्युत केबलें डूब गई हैं और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। सादात से आने वाली मेन लाइन भी बाधित बताई जा रही है।

नंदगंज बाजार के सरकारी अस्पताल के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे तेज आवाज के साथ काम करना बंद कर गया। इसके चलते रात से ही पत्रकारपुरम मोहल्ले के साथ आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

बिजली न होने से सुबह पेयजल की भी जबरदस्त किल्लत हो गई है। लोग दूर-दूर से हैंडपंपों से पानी लाते देखे गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतना पानी तो पूरे बरसात के मौसम में भी नहीं हुआ था। मोंथा तूफान ने कहर मचाकर त्राहि-त्राहि की स्थिति पैदा कर दी है।

Advertisement

इस बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी है। धान, बाजरा की फसलों के साथ खेतों में बोई गई सब्जियों की फसल भी पानी लगने से गलने लगी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page