Connect with us

गोरखपुर

एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित, सरदार वल्लभभाई पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर हरपुर बुदहट थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस प्रशासन और शिक्षण संस्थान दोनों ने मिलकर एकता और अखंडता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने किया, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का जो कार्य किया, वह सदियों तक प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों, छात्राओं और शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को सदा बनाए रखें।

इस अवसर पर जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकगण सहित विद्यालय परिवार के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उप निरीक्षक जे.पी. यादव, विजय गौड़, प्रदीप कश्यप, सौरभ यादव, विमल यादव, महिला कांस्टेबल एकता सिंह और अनीता गौड़ सहित समस्त थाना स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति नारों और बैनरों के साथ “रन फॉर यूनिटी” में हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र एकता और देशप्रेम के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Advertisement

थानाध्यक्ष विवेक मिश्रा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल पुलिस प्रशासन की सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बना बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रबल किया।

अंत में विद्यालय प्रशासन ने थानाध्यक्ष विवेक मिश्रा और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना जगाने में अत्यंत उपयोगी हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page