Connect with us

गोरखपुर

कार-बाइक की टक्कर में भाई-बहन की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवापुर टोल प्लाजा के पास भाई दूज के दिन एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के बरवार दिवहा गांव निवासी निलेश उर्फ निक्की (22) अपनी बड़ी बहन नीलम (28) के साथ बाइक से गोरखपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही कार अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई और डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार राकेश तिवारी, उनकी पत्नी सविता तिवारी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना पर खजनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाई दूज जैसे पवित्र पर्व पर हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घर पर कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों का कहना है कि यह हादसा बहुत ही दु:खद है, एक ही परिवार के दो बच्चों की असमय मौत ने सभी को झकझोर दिया। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर वाहन चालकों की सख्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page