Connect with us

वाराणसी

सीर गोवर्धनपुर में जलभराव और गंदगी से स्थानीय जनता में रोष

Published

on

Loading...
Loading...

नगर निगम की लापरवाही पर विरोध, नाले जाम होने से बीमारियों का खतरा

वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर में जलभराव और गंदगी से परेशान स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। नगर निगम की लापरवाही के कारण नाले जाम होने और बदबू फैलने का आरोप लगाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जलभराव से बीमारियां फैल रही हैं और रहना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय वार्ड नंबर 23 के काशीपुरम, मारुति नगर और गायत्री नगर कालोनी के निवासी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए जलनिकासी की समस्या को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। संयुक्त नगर आयुक्त, थाना प्रभारी निरीक्षक लंका और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और लोगों को किसी तरह शांत कराया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम द्वारा नाले की सफाई नहीं होने के कारण जलभराव हुआ है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के घर प्रभावित हुए हैं। 76 वर्षीय अनिल जायसवाल और रामआशीष सिंह ने कहा कि उनके मकान बाढ़ जैसी स्थिति में डूब गए हैं।

प्रदर्शन के दौरान सीर गोवर्धनपुर के सपा नेता अजय फौजी भी पहुंचे और हंगामा करने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया, जिस पर लोगों ने विरोध जताया।

Advertisement

स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत पत्र दिए हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन में पुरुषों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page