गोरखपुर
भावी प्रधान पद प्रत्याशी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

गोरखपुर। जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरेडीह निवासी परमात्मा यादव पुत्र श्री भागवत यादव भावी ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। भावी प्रधान पद प्रत्याशी को ग्राम पंचायत मझौरा निवासी हरपुर-बुदहट थाने का हिस्ट्रीशीटर वर्तमान ग्राम प्रधान गोरेडीह गिरजेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर बीते रविवार को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दिया गया है। जिसका ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित प्रधान पद प्रत्याशी ने अपने और परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी गई है। तहरीर मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
गोरेडीह गांव निवासी परमात्मा यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि हम भावी प्रधान पद के प्रत्याशी हैं, हमारे गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान गिरजेश यादव द्वारा मझौरा ग्राम पंचायत के एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।वह आपराधिक किस्म का व्यक्ति हैं और थाने का हिस्ट्रीशीटर भी हैं। जिसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया की आरोपित हिस्ट्रीसीटर के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने की दबिश दी जा रही है।