Connect with us

गोरखपुर

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्व मुख्यमंत्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को अनंतपुर चौराहा, उदा देवी चौक, हरपुर बुदहट में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Loading...

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने की। इस दौरान सहजनवा विधानसभा अध्यक्ष मनीष यादव, दुर्गेश यादव, रवि यादव, प्रदीप यादव समेत अनेक सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे और गरीब, किसानों तथा नौजवानों की आवाज बुलंद करने वाले सच्चे नेता थे।

कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, न्याय तथा भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और श्रद्धामय रहा, जहां “नेताजी अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page