गोरखपुर
थैलेसीमिया एवं सेरेब्रल पॉलिसी पर सुकन्या सेवा संस्थान ने चलाया जनजागरूकता अभियान
सेंट एंड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर में छात्रों को दी गई जानकारी और सेवा का संदेश
गोरखपुर। सुकन्या सेवा संस्थान के तत्वावधान में आज सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज, गोरखपुर में थैलेसीमिया एवं सेरेब्रल पॉलिसी पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और शिक्षकों को इन गंभीर बीमारियों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा समाज में सहयोग, सहानुभूति और जिम्मेदारी का संदेश देना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप कुमार सिंह एवं वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. त्र्यंबक पांडे रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेंट एंड्रयूज कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस. डी. राजकुमार, एंटो क्लेवर सर, अमित सर, तथा राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश मिश्र उपस्थित रहे।

संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंधक आकाश मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “थैलेसीमिया और सेरेब्रल पॉलिसी केवल चिकित्सा का नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का विषय हैं। समाज के हर वर्ग को इन बच्चों के उपचार और पुनर्वास में सहयोग देना चाहिए। सुकन्या सेवा संस्थान इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।”

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश मिश्र ने कहा, “समाज में जागरूकता ही किसी भी चुनौती से निपटने का सबसे प्रभावी माध्यम है। थैलेसीमिया और सेरेब्रल पॉलिसी जैसी बीमारियों को लेकर युवाओं में सही जानकारी और संवेदनशीलता आवश्यक है। मीडिया का दायित्व है कि ऐसे मानवीय विषयों को प्रमुखता से सामने लाए।”

कार्यक्रम में संस्था की वालंटियर टीम काव्या, उज्जवल, सुधीर, देवदत्त, आदित्य, विवेक, अनन्या, मनीषा, जयंती और वैभवी ने उत्कृष्ट प्रबंधन और प्रस्तुति के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों को भविष्य में समाज सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
