Connect with us

मिर्ज़ापुर

पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर जिलाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। भारतीय शास्त्रीय संगीत के पुरोधा और पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार तड़के निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने उनके मीरजापुर स्थित निजी आवास पहुँचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पंडित छन्नूलाल मिश्र की सुपुत्री नम्रता मिश्रा से भेंट कर शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Loading...

पंडित छन्नूलाल मिश्र ने अपने जीवन में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए और उनके गाए गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनके द्वारा गाया हुआ प्रसिद्ध गीत ‘खेले मसाने में होली…’ आज भी हर किसी की जुबान पर है। मीरजापुर के संगीत प्रेमियों और परिवारजनों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page