Connect with us

चन्दौली

इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमाओं का सजीव चित्रण देखने दूर-दराज से पहुंच रहे श्रद्धालु

Published

on

सकलडीहा (चंदौली)। कोतवाली गली में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है। यहां मां दुर्गा पूजा सेवा समिति विगत 20 वर्षों से प्रतिमा स्थापित कर रही है। खास बात यह है कि यहां इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमाएं लगी हुई हैं, जिनमें मां दुर्गा असुरों का वध करती हैं। यहां बड़ी संख्या में दूर-दराज़ सहित कस्बे के श्रद्धालु सजीव चित्रण देखते हैं और माता का जयकारा लगाते हैं। यह अनूठा दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं मंगलवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पहुंचकर इलेक्ट्रॉनिक सजीव चित्रण देखा और मां का दर्शन किया, साथ ही आयोजकों को भव्य पूजा के लिए शाबाशी दी।

दरअसल सकलडीहा में दुर्गा पूजा सेवा समिति राजशाही मार्केट द्वारा भव्य पंडाल बनाया गया है, जहां मां दुर्गा, खाटू श्याम और असुरों के साथ ही विभिन्न प्रतिमाएं स्थापित हैं। यहां इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमाओं का सजीव चित्रण किया जा रहा है। प्रतिदिन शाम 7 से रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं को 7 से 8 मिनट का असुर दुर्गमासुर का वध दिखाया जा रहा है। जिसमें तपस्या कर दुर्गमासुर भगवान ब्रह्मा को प्रसन्न करता है और वरदान लेकर देवताओं और महिलाओं पर अत्याचार शुरू कर देता है। तब मां दुर्गा आदिशक्ति का रूप धारण कर उस राक्षस का वध करती हैं।

2 अक्टूबर को यहां भंडारे का आयोजन होगा। इस आयोजन में पूर्व प्रधान ताजपुर अमित सिंह, विशाल जायसवाल, अमित जायसवाल, शुभम जायसवाल, यस मोदनवाल, अमर जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page