Connect with us

चन्दौली

जिला सचिव ने किया रामनगर बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विकास वर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट इशरत परवीन, डीएम चंद्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मंगलवार को राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह रामनगर का निरीक्षण किया। इसमें प्रभारी अधीक्षक राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह रामनगर उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि जनपद चंदौली के कुल 25 किशोर बंदी हैं। सचिव द्वारा किशोर बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछने पर किशोर बंदियों द्वारा बताया गया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। पूर्णकालिक सचिव विकास वर्मा द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह की पाकशाला का निरीक्षण किया गया एवं सरकार द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास योजना का निरीक्षण किया गया। किशोर बंदियों से मिले पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।

Loading...

उन्होंने किशोरों को पढ़ने के लिए जागरूक किया। उन्होंने प्रभारी अधीक्षक बाल संप्रेक्षण गृह को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक किशोर बंदी के अभिभावक द्वारा निशुल्क अधिवक्ता की मांग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से की जा सकती है। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि दोपहर तथा शाम का भोजन मीनू के अनुसार दिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page