गोरखपुर
सहजनवा विधानसभा में हरपुर माँ दुर्गा पूजा पंडाल बना श्रद्धालुओं का केन्द्र बिंदु
गोरखपुर। सहजनवा विधानसभा के हरपुर बाजार में स्थापित सुप्रसिद्ध बड़ी माँ दुर्गा पूजा पंडाल की अपनी एक अलग ही पहचान है। पंडाल से लेकर चौराहे तक अद्भुत सजावट की गई है। सारा क्षेत्र भक्तिमय है। आपको बताते चलें कि श्री श्री दुर्गा पूजा समिति हरपुर बाजार की चर्चा विधानसभा सहजनवा के साथ-साथ अन्य सुदूर क्षेत्रों में भी होती है, वजह समिति के अध्यक्ष व सदस्य गण नवरात्रि के समय अपना घर बार त्याग कर सारा समय माँ की सेवा में समर्पित कर देते हैं।
यहाँ की महिमा बुजुर्गों द्वारा बताई जाती है, यहाँ जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से माँ से अपनी मनोकामना करता है माँ जरूर पूरी करती हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष/आयोजक एडवोकेट शनि शुक्ला उर्फ रानू शुक्ला के नेतृत्व में यहाँ आए हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किया जाता है। सप्तमी से लेकर दशहरा तक जनमानस का मेला लगा रहता है व बच्चों के लिए निःशुल्क झूला लगा रहता है। स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ समिति के सदस्य भी अपना योगदान बखूबी निभाते हैं।
यहाँ का पंडाल श्री महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर के रूप में सुसज्जित है। माँ की महिमा अपरंपार है। श्री दुर्गा पूजा पंडाल का अद्भुत सजावट हुआ जो क्षेत्र में चर्चा हो रहा है। श्री शेरावाली माता दी का दया सभी भक्तों और सभी जीवों पर सदैव बनी रहे।
