Connect with us

शिक्षा

बीएचयू की डॉ. कनु प्रिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया राष्ट्रीय पुरस्कार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीएचयू के कला इतिहास विभाग की प्रोफेसर डॉ. कनु प्रिया को 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान उनकी मल्टीमीडिया कलाकृति ‘विनाश की कगार’ के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्हें दो लाख रुपये नकद, राष्ट्रीय पुरस्कार प्रमाणपत्र और एक स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

Loading...

नई दिल्ली स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित इस समारोह में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने डॉ. कनु प्रिया को बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन ललित कला अकादमी, संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया गया। यह डॉ. कनु प्रिया का दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है। इससे पूर्व वर्ष 2020 में उन्हें कालिदास अकादमी, उज्जैन द्वारा राष्ट्रीय कालिदास सम्मान से सम्मानित किया गया था।




Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page