Connect with us

वाराणसी

राजकीय महिला महाविद्यालय में NSS दिवस पर सफाई अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजकीय महिला महाविद्यालय डीएलडब्ल्यू में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौम्या शर्मा के मार्गदर्शन और प्राचार्य प्रोफेसर बृज किशोर त्रिपाठी की प्रेरणा से स्वयंसेविका छात्राओं ने कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया।

प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल मंत्र “मैं नहीं, आप” की व्याख्या की और कहा कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए, ताकि धीरे-धीरे यह कार्य पूरे समाज और देश तक पहुँच सके।

Loading...

उन्होंने प्रधानमंत्री के संकल्प “स्वच्छता ही सेवा है” को उद्धृत करते हुए छात्राओं को प्रेरित किया कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. शुभलक्ष्मी त्रिपाठी, डॉ. साधना अग्रवाल, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. उमा श्रीवास्तव, डॉ. रचना शर्मा, डॉ. श्वेता, डॉ. संजय खरवार, डॉ. कमलेश कुमार तिवारी, डॉ. रजनीश चंद्र त्रिपाठी, डॉ. अनुज, डॉ. मृत्युंजय सिंह, निरंजन पांडेय, हरेकृष्ण मिश्र, दुर्गा, रामकृत, जूली आदि सहित बड़ी संख्या में छात्राएँ मौजूद रहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page