Connect with us

गाजीपुर

दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात शव, पेट पर ऑपरेशन का निशान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सूचना पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक ने काला पैंट और हाफ चेकदार शर्ट पहन रखी थी। उसके शरीर पर कई निशान पाए गए हैं, जिनमें पेट पर बड़े ऑपरेशन का निशान और बाएं हाथ पर चोट शामिल है। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन और चार्जर बरामद हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक को पहले दुल्लहपुर बाजार में एक फल गोदाम पर काम करते देखा गया था। कुछ लोगों का कहना है कि वह फल विक्रेता की दुकान पर मजदूरी करता था, लेकिन किसी को भी उसका नाम या पता नहीं पता।

मौके पर औड़िहार जीआरपी को सूचित किया गया। पुलिस ट्रेन लेट होने के कारण चार घंटे बाद पहुंची और पूरी जांच की। जांच में मृतक के पास से कुछ दवाइयां और पर्स बरामद हुए हैं, जिसमें 6,620 रुपये नगद मौजूद थे, लेकिन बावजूद इसके मृतक की पहचान नहीं हो पाई।

Advertisement

मृतक के शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि मृत्यु किसी बीमारी के कारण हुई होगी। फिलहाल मृत्यु के कारणों और मृतक की पहचान का पता नहीं चल पाया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page